पुलिसकर्मियों पर रोडवेज बस चढ़ाने का प्रयास, चालक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा

पुलिसकर्मियों पर रोडवेज बस चढ़ाने का प्रयास, चालक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड पर बुधवार को बड़ा हंगामा देखने को मिला, जब रोडवेज बस के चालक ने पुलिसकर्मियों पर बस चढ़ाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पीछे हटकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना के दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया, राहगीर और सवारियां दहशत में आ गईं। जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस स्टैंड पर चालक रोड पर खड़े होकर मनमाने तरीके से सवारियां भर रहा था। इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बस को हटाने की चेतावनी दी। चेतावनी मिलते ही चालक भड़क उठा और बस पुलिसकर्मियों की ओर बढ़ा दी। हालांकि, पुलिस कर्मियों ने पीछे हटकर खुद को बचा लिया। इसके बाद TSI और चौकी इंचार्ज ने सूझबूझ दिखाते हुए दूसरी बस लगाकर आरोपी चालक को रोक लिया। चालक को पकड़कर थाने भेज दिया गया, जहां उसने पुलिस के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा किया।

पुलिस ने बताया कि चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। यह मामला अब जांच के अधीन है।

स्थान: रोडवेज बस स्टैंड, कोतवाली नगर, एटा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें