एटा में विवाद सुलझाने गए दो सगे भाइयों पर हमला: बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने की पिटाई, दोनों अस्पताल में भर्ती

एटा में विवाद सुलझाने गए दो सगे भाइयों पर हमला: बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने की पिटाई, दोनों अस्पताल में भर्ती

संवाददाता अमन अहमद।

एटा।जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र के हिमतनगर भजेरा गांव में विवाद सुलझाने गए दो सगे भाइयों पर हमला कर दिया गया। गाली-गलौज के बीच बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने दोनों भाइयों की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज एटा में भर्ती कराया है। दोनों का इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी राजकुमार के बेटे अवनीश (20) और अनमोल (16) घर पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के कुछ नामजद लोग गाली-गलौज कर रहे थे। अनमोल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, जिस पर हमलावरों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उसका बड़ा भाई अवनीश बचाने आया तो उस पर भी हमला कर दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं, घायल भाइयों के रिश्तेदार इंद्रपाल ने बताया कि गांव के लोगों के बीच चल रहे विवाद में उनके भाइयों ने शांति बनाए रखने की कोशिश की थी, लेकिन हमलावरों ने उल्टा उन्हीं पर हमला कर दिया।

पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal