लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने, जनपद में पहुंचकर मंदिरों में टेका मत्था।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनपद प्रतापगढ़ में पहुंचकर मंदिरों में अपना माथा टेक पूजा अर्चना की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि संगठन से ही समाज का विकास संभव है इसके साथ ही डॉ वीरेंद्र विश्वकर्मा काशी विश्वनाथ की नगरी बनारस से चलकर प्रतापगढ़ आए हुए परम सम्मानित विश्वकर्मा समाज के गौरव लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री डॉक्टर वीरेंद्र विश्वकर्मा जी ने प्रदेश भर में विख्यात भगवान विश्वकर्मा जी के मंदिर मानिकपुर में पहुंचकर अपना माथा टेका और आरती कर भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके अलावा आपको बताते चलें कि मंदिर पर मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा के द्वारा 9 नवंबर लखनऊ चलो कार्यक्रम के तहत एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें लोक जन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर श्री वीरेंद्र विश्वकर्मा जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे डॉक्टर वीरेंद्र विश्वकर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा समाज संगठित नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते हमारे समाज को राजनीतिक भागीदारी हक और अधिकार नहीं मिल पा रहा हैं हमसे कम जनसंख्या वाले समाज संगठित होकर अपनी राजनीतिक भागीदारी को प्राप्त कर चुके हैं और उनसे ज्यादा जनसंख्या में होते हुए भी हमारा विश्वकर्मा समाज शून्य पर खड़ा है।
आईए हम सभी लोग मिलकर 9 नवंबर को लखनऊ स्थित रमाबाई पार्क में अपनी जनसमूह संगठन के शक्ति का प्रदर्शन कर साबित करें कि हम अपने हक और अधिकार को मांगेंगे। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक श्यामलाल विश्वकर्मा ,अध्यक्ष राम लखन विश्वकर्मा उपाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष बड़कू विश्वकर्मा ,सचिन व पुरोहित आचार्य जगदेव प्रसाद विश्वकर्मा, कुलदीप विश्वकर्मा पत्रकार अमर उजाला ,प्रदीप विश्वकर्मा, प्रेम विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, स्वास्तिक विश्वकर्मा, सौरभ विश्वकर्मा ,अनिल विश्वकर्मा, छेदीलाल विश्वकर्मा ,शिवलाल विश्वकर्मा आदि सैकड़ो की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे सभीने आश्वासन दिया कि हम सभी अपने साथियो के साथ 9 नवम्बर को लखनऊ पहुंगे और डा०वीरेंद्र जी के हाथो को मजबूत कर समाज को सशक्त बनाने मे अपना पूर्ण योगदान देंगे।
ये भी पढ़ें पीएचसी केंद्र में बड़ा भ्रष्टाचार, सरकारी योजनाओं का दुरुपयोग और दवा वितरण में धांधली उजागर।












