एटा में राष्ट्रीय एकता दिवस पर “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन, गूंजे देशभक्ति के नारे

एटा में राष्ट्रीय एकता दिवस पर “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन, गूंजे देशभक्ति के नारे

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद एटा में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्याम नारायण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर की। जैसे ही उन्होंने रैली को रवाना किया, पूरा माहौल “एकता” और “देशभक्ति” के नारों से गूंज उठा। यह पदयात्रा शहीद पार्क से आरंभ होकर माया पैलेस, अलीगंज तिराहा होते हुए जे०एल०एन० डिग्री कॉलेज पर समाप्त हुई। रास्ते भर पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने एकता और अखंडता का संदेश देते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को याद किया।कार्यक्रम का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाना था। प्रतिभागियों ने “रन फॉर यूनिटी” के माध्यम से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को नमन किया।

राष्ट्रीय एकता दिवस हर वर्ष 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से एकता और राष्ट्रीय समरसता का संदेश दिया जाता है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal