Pratapgarh: राजा भैया का 56वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, राज भवन बेंती कोठी पर उमड़ा जनसैलाब

गरीबों के मसीहा राजा भैया का 56वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, राज भवन बेंती कोठी पर उमड़ा जनसैलाब

संवाददाता बिपिन मिश्रा प्रतापगढ़: राज भवन बेंती कोठी में आज जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रतापगढ़ के गौरव, कुंडा विधायक और गरीबों के मसीहा कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का 56वां जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया।

सुबह से ही कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। बेंती कोठी परिसर ‘राजा भैया अमर रहें’, ‘शेर-ए-यूपी जिंदाबाद’, ‘गरीबों के मसीहा राजा भैया जिंदाबाद’ जैसे नारों से गूंज उठा। हर ओर उत्साह, प्रेम और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

सेवा-सत्कार और जनसेवा के प्रतीक — राजा भैया

राजा भैया को उनके समर्थक सेवा-सत्कार के पर्याय, युवाओं के प्रेरणास्रोत, सामाजिक शिखर पुरुष, गरीब जनता के फ़रिश्ते और जनसेवक के रूप में संबोधित करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजा भैया ने सदैव जनता के हितों को सर्वोपरि रखा है और वे आम आदमी के सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं।

शुभकामनाओं की बौछार, भावनाओं की गूंज

कार्यक्रम में शामिल जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा —
“हमारे मुखिया, परम् आदरणीय कुंडा सरकार श्रीमंत रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया जी को 56वें जन्मदिन की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं।”

“प्रभु श्रीराम जी से यही प्रार्थना है कि आपके चेहरे पर सदा मुस्कान बनी रहे। आप सुखी रहें, स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और जीवन समृद्धिवान एवं यशस्वी हो।”

कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रकृति सदा आपको वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, आदर्श, स्वस्थ तन, स्वच्छ मन, प्रसिद्धि और समृद्धि प्रदान करे — और आप सदैव जनता के हृदय में राज करें।

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का संकल्प

राजा भैया के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे समाज की सेवा और विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। कई स्थानों पर गरीबों में भोजन वितरण, फल वितरण और सहयोग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

ये भी पढ़ें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर में मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें