मिरहची पुलिस की बड़ी सफलता: ट्रैक्टर चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का स्वराज ट्रैक्टर बरामद

मिरहची पुलिस की बड़ी सफलता: ट्रैक्टर चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का स्वराज ट्रैक्टर बरामद

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। मिरहची थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर स्वराज-735 (नंबर UP 82 AP 8293) और उसके साथ ‘पाखी’ भी बरामद की है। यह कार्रवाई 31 अक्टूबर 2025 को ग्राम कुटैना से करीब 50 मीटर आगे की गई।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नागेंद्र कुमार पुत्र सुरेश चंद्र निवासी टोली, थाना सिकंदराराऊ, जनपद हाथरस और प्रदीप कुमार पुत्र जयवीर सिंह निवासी नगला महारी, थाना सिकंदराराऊ, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। दोनों आरोपी थाना मिरहची में दर्ज मु.अ.सं. 195/25 धारा 303(2) वीएनएस में वांछित थे।पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। अभियान का उद्देश्य जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरिकांत, उपनिरीक्षक सुमित कुमार, हेड कांस्टेबल सतेंद्र सिंह और कांस्टेबल चरन सिंह शामिल रहे। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal