कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा समिति व वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा समिति व वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला गंगा समिति एवं वृक्षारोपण समिति की संयुक्त बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी द्वारा की गई। इस दौरान आगामी ‘गंगा उत्सव’ कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु रूपरेखा तैयार की गई।बैठक में जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे ने कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विभागवार अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए गंगा उत्सव को सफल बनाने में सहयोग करें।साथ ही वृक्षारोपण की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण कार्यों की सतत निगरानी की जाए एवं लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, पर्यावरण प्रेमी व नमामि गंगे परियोजना के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें