एटा में नाबालिग से गैंगरेप, किशोरी गर्भवती:आरोपियों पर परिवार को जलाने की धमकी देने का आरोप, FIR दर्ज

एटा में नाबालिग से गैंगरेप, किशोरी गर्भवती:आरोपियों पर परिवार को जलाने की धमकी देने का आरोप, FIR दर्ज

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा में एक नाबालिग किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। दो नाबालिग पर इस वारदात को अंजाम देने का आरोप है। किशोरी के गर्भवती होने के बाद यह घटना उजागर हुई। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर किशोरी के पूरे परिवार को जलाकर मारने की धमकी भी दी थी। यह घटना लगभग तीन महीने पहले हुई थी। किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे डॉक्टर को दिखाया। जहां जांच में उसके गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद किशोरी ने अपने साथ हुई पूरी वारदात बताई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों के होश उड़ गए। किशोरी के बयान के आधार पर परिवार ने निधौलीकलां थाने में दो किशोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया। मामले में आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी कुछ समय से गुमसुम रह रही थी। उसकी तबीयत भी खराब थी। बुधवार को डॉक्टर के पास ले जाने पर उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ। पूछताछ में बेटी ने बताया कि आरोपियों की धमकी के डर से वह अब तक चुप थी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की तलाश जारी है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal