सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य पदयात्रा का आयोजन

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य पदयात्रा का आयोजन

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य

मंत्री राकेश सचान और जिलाध्यक्ष ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

फतेहपुर । लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर गुरुवार को “एक भारत–आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प के साथ जिला स्तरीय पदयात्रा (Run for Unity) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री राकेश सचान ने पटेल नगर चौराहे स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया। इसके उपरांत उन्होंने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा पटेल नगर चौराहे से पत्थरकटा, विद्यार्थी चौराहा होते हुए सरदार पटेल प्रेक्षागृह में संपन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार भारती द्वारा किया गया, जिसमें लगभग 600 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पदयात्रा में एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक, छात्र-छात्राएं, अधिकारी, समाजसेवी और सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल रहे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, विधायक खागा कृष्णा पासवान, विधायक जहानाबाद राजेन्द्र पटेल, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। वहीं प्रेक्षागृह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दीं। मंत्री राकेश सचान ने कहा कि “सरदार पटेल ने अपने अदम्य साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति से 562 रियासतों को एक सूत्र में जोड़कर भारत को अखंड बनाया। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर एकता, ईमानदारी और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार जताते हुए कहा कि “सरदार पटेल के विचार आज भी भारत की एकता के मूल प्रेरणास्रोत हैं।”

ये भी पढें एटा में नाबालिग से गैंगरेप, किशोरी गर्भवती:आरोपियों पर परिवार को जलाने की धमकी देने का आरोप, FIR दर्ज

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया