सरदार पटेल की जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

सरदार पटेल की जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य

फतेहपुर । कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने की। उन्होंने पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और जनपदवासियों को शुभकामनाएं दीं।डीएम ने कहा कि “सरदार पटेल ने राष्ट्रनिर्माण के लिए सभी को एकजुट होकर योगदान देने का संदेश दिया था, उन्हीं के पगचिन्हों पर चलकर हमें मजबूत भारत का निर्माण करना है।” इस दौरान सभागार में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारीगण, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढें सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य पदयात्रा का आयोजन

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal