हाइवे पर हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल

हाइवे पर हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल

संवाददाता – धर्मेंद्र चौहान, एटा

एटा। जनपद के पिलुआ थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों हाइवे पर वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा पिलुआ क्षेत्र के गांव पुठिया के पास रात करीब 11:30 बजे हुआ। मृतक की पहचान 55 वर्षीय जितेंद्र पुत्र नेत्रपाल निवासी पुठिया के रूप में हुई है। हादसे में उनका पुत्र प्रवीण (27) गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार, पिता-पुत्र दिल्ली जाने के लिए सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल प्रवीण को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी पर थाना पिलुआ प्रभारी संजय राघव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन रो-रोकर बेसुध हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal