कैलाश मंदिर, एटा में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु लिफ्ट निर्माण कार्य का भूमि पूजन सम्पन्न

कैलाश मंदिर, एटा में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु लिफ्ट निर्माण कार्य का भूमि पूजन सम्पन्न

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा, 01 नवम्बर 2025।
जनपद एटा के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक कैलाश मंदिर में आज एक महत्वपूर्ण विकासात्मक पहल के रूप में लिफ्ट निर्माण कार्य का भूमि पूजन समारोह भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर के महंत श्री धीरेन्द्र कुमार, मंदिर के सेवादारगण, एवं नगर के सम्माननीय गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ हुआ। महंत श्री धीरेन्द्र कुमार ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन सम्पन्न कराया। इसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच लिफ्ट निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया गया। महंत श्री धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि कैलाश मंदिर जनपद एटा का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन हेतु आते हैं। मंदिर तक पहुँचने के लिए सीढ़ियाँ होने के कारण वृद्धजनों, दिव्यांगों और महिलाओं को असुविधा का सामना करना पड़ता था। श्रद्धालुओं की इसी सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिफ्ट निर्माण का निर्णय लिया गया है उन्होंने कहा कि लिफ्ट निर्माण पूरा होने के बाद हर श्रद्धालु बिना किसी कठिनाई के मंदिर में प्रवेश कर भगवान के दर्शन कर सकेगा। यह कार्य मंदिर समिति एवं समाजसेवियों के सहयोग से कराया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित नगर के गणमान्य नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि यह कार्य मंदिर के आधुनिकीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक सराहनीय कदम है।

पूजा-अर्चना के बाद उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने मंदिर विकास कार्यों में सहयोग देने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया