फर्श पर सो रही 12 वर्षीय किशोरी को सांप ने डसा, मौत से गांव में मातम

प्रतापगढ़।फर्श पर सो रही 12 वर्षीय किशोरी को सांप ने डसा, मौत से गांव में मातम।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक घटना में 12 वर्षीय किशोरी की सर्पदंश से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, अमृता (12), पुत्री अतुल रावत, रात करीब 2:30 बजे कमरे के फर्श पर सो रही थी। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसते ही किशोरी की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी।बताया जा रहा है कि अमृता कक्षा 3 की छात्रा थी। उसकी असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।घटना की सूचना मिलते ही प्रधान प्रतिनिधि, कंधई पुलिस तथा लेखपाल मौके पर पहुंचे। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए।फिलहाल पुलिस और राजस्व विभाग की टीम आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

ये भी पढ़ें एटा नगर पालिका के वाहनों की फिटनेस और पीयूसीसी पर उठे सवाल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें