क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा विवेचना निस्तारण एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत बैठक आयोजित

क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा विवेचना निस्तारण एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत बैठक आयोजित

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत तथा लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु थाना जेठवारा एवं थाना महेशगंज के थाना प्रभारी तथा समस्त उपनिरीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की गई।
बैठक के दौरान लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर विवेचनाओं के समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा भ्रमणशील रहकर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश प्रदान किए गए। क्षेत्राधिकारी महोदया द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
जनपद पुलिस द्वारा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई निरंतर जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें