एटा में दिनदहाड़े महिला बनी टप्पेबाजों का शिकार 

एटा में दिनदहाड़े महिला बनी टप्पेबाजों का शिकार 

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

एटा। शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब दिनदहाड़े एक महिला को टप्पेबाजों ने अपना शिकार बना लिया। घटना महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज के पास की है, जहां दो युवकों ने महिला को बातों में उलझाकर सोने के कुण्डल पार कर लिए और बाइक सवार सहयोगियों के साथ फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, पीपल अड्डा निवासी गीतेश शर्मा दवा लेने के लिए मेडिकल कॉलेज गई थीं। दवा लेकर लौटते समय रास्ते में युवकों ने उन्हें बातों में फंसाया और मौका पाकर बीच सड़क पर ही वारदात को अंजाम दे डाला। महिला के विरोध करने से पहले ही बदमाश बाइक पर सवार अपने साथियों के साथ वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। अज्ञात बदमाशों की तलाश के लिए टीमों को लगा दिया गया है।

इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने दिनदहाड़े हुई इस घटना पर नाराजगी जताते हुए पुलिस से गश्त बढ़ाने और टप्पेबाजों को जल्द पकड़ने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें