विद्यालय के बच्चों ने किया मंदिर भ्रमण, भारतीय संस्कृति और आस्था से हुए रूबरू

विद्यालय के बच्चों ने किया मंदिर भ्रमण, भारतीय संस्कृति और आस्था से हुए रूबरु

 संवाददाता योगेंद्र सिंह

एटा। सेठ दीनानाथ किरन गुलाब देवी केशव सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, भारती नगर, एटा के छात्र-छात्राओं को शनिवार को स्थानीय मंदिर का भ्रमण कराया गया। विद्यालय द्वारा आयोजित इस शैक्षिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था से जोड़ना रहा। भ्रमण के दौरान बच्चों ने भक्ति गीत गाए और सामूहिक प्रार्थना कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अध्यापकों ने विद्यार्थियों को मंदिरों के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी और अनुशासन, स्वच्छता व आस्था के महत्व पर विशेष जोर दिया। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक इस यात्रा में भाग लिया और इसे एक यादगार अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें भारतीय संस्कृति को करीब से समझने का अवसर मिला। विद्यालय के प्राचार्य ने कहा, “केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं का बोध भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण के लिए आवश्यक है। ऐसे भ्रमण बच्चों में संस्कारों की नींव मजबूत करते हैं।”

विद्यालय प्रबंधन ने आशा व्यक्त की कि आगे भी इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होंगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया