थाना अकुर विहार पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार तथा निशादेही से मृतक के 02 मोबाइल फोन बरामद।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी दिनांक 31.12.2025 को थाना अंकुर विहार पर वादी श्री प्रदीप पुत्र राम सिंह द्वारा तहरीर दी गई कि उसके भाई अमरपाल का शव चमन विहार में झुग्गी के पास प्लॉट में पड़ा मिला है जिसकी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अंकुर विहार पर तत्काल सुसंगत धारा 103(1) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की तलाश हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।
सर्विलांस व विवेचनात्मक कार्यवाही में उपरोक्त अभियोग में मृतक की हत्या करने में अभियुक्त अरुण कुमार पुत्र हरीशचन्द निवासी अब्दुल्ला मस्जिद के पास, चमन विहार थाना अंकुर विहार गाजियाबाद का नाम प्रकाश में आया।
तत्पश्चात दिनांक 31.01.2025 को थाना अंकुर विहार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर उपरोक्त घटना में वांछित अभियुक्त अरुण कुमार पुत्र हरीशचन्द निवासी अब्दुल्ला मस्जिद के पास चमन विहार थाना अंकुर विहार गाजियाबाद उम्र करीब 24 वर्ष को सभापुर अण्डरपास थाना क्षेत्र अंकुर विहार से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त की निशांदेही पर मृतक अमरपाल के 02 मोबाइल फोन (1. आई-फोन एप्पल कम्पनी 2. नथिंग कम्पनी) बरामद किये गये। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।पुछताछ का विवरण
अभियुक्त से पूछताछ की गई तो अभियुक्त उपरोक्त ने बताया कि मृतक अमरपाल का घर मेरे पडोस में ही है। वह मेरा दोस्त था तथा चन्दन पुत्र गणेश महतो जो कि हमारा पडोसी है वह भी हम दोनो का दोस्त है।
करीब एक सप्ताह पूर्व मेरी बहन ने चन्दन को मेरी बीमार पत्नी को इलाज कराने के लिए अपने साथ पुस्ता तिराहे लोनी तक मोटरसाइकिल से छोड़ने के लिए कहा था तो चन्दन ने छोडने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर चन्दन से उसी शाम को मेरा झगडा हो गया था। उसी समय अमरपाल भी मौके पर आ गया था और अमरपाल ने चन्दन की हिमायत लेते हुए मुझे गालियां देते हुए मेरे साथ झगडा किया था जो बात मेरे दिल पर लग गयी थी। मैंने उसी समय अमरपाल को मारकर उससे बदला लेने की ठान ली थी।
दिनांक 29.12.2025 की शाम करीब 8.30 बजे मैंने अमरपाल को तीन बार फोन करके चमन विहार की खाली पड़ी कच्ची कॉलोनी में बुला लिया था। मैंने पहले से ही 04 ब्रीजर (पेय पदार्थ) लेकर अपने पास रखी थी। अमरपाल ने पहले से भी कुछ नशा किया हुआ था
फिर हम दोनो ने मिलकर ब्रीजर (पेय पदार्थ) पी थी। फिर मैंने पहले के हुए झगडे एवं बेइज्जती की बात कहने पर अमरपाल पुनः गाली गलौच करने लगा था जो मुझे सहन नही हुई थी। तब मेरी अमरपाल से हाथापाई हो गयी थी और मैंने अमरपाल को नीचे गिरा दिया था और पास पडे हुए बिजली के तार
को अमरपाल के गले में लपेटकर खींचकर उसी के गले में छोड़ दिया था, जिसे मैं मरा समझकर उसके दोनो मोबाइल फोन लेकर उसे वहीं पर छोडकर वहा से भाग गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
अरुण कुमार पुत्र हरीशचन्द निवासी अब्दुल्ला मस्जिद के पास चमन विहार थाना अंकुर विहार
गाजियाबाद उम्र करीब 24 वर्ष।
आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग
अभियुक्त अरुण उपरोक्त के विरूद्ध थाना अंकुर विहार पर उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
बरामदगी का विवरण
निशांदेही से मृतक के 02 मोबाइल फोन बरामद।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
थाना अकुर विहार पुलिस टीम।
ये भी पढ़ें जनपद एटा में कैलाश मंदिर के पास तेज रफ्तार कार का कहर, युवक गंभीर घायल












