पेट्रोल पंप संचालक पर बेईमानी का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

पेट्रोल पंप संचालक पर बेईमानी का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पेट्रोल पंप संचालक पर बेईमानी करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। मामला डालूपुर थाना क्षेत्र का है, जहां बरनाहल निवासी राममिलन शाक्य ने एसपी मैनपुरी से शिकायत कर न्याय की मांग की है।राममिलन शाक्य का कहना है कि उनका मिलन पेट्रोल पंप कोसमा चौराहा और नवाटेडा पर संचालित होता है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रमोद कुमार ने धोखाधड़ी करते हुए उनके साथ बेईमानी की है। इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने बताया कि प्रकरण की पूरी जानकारी पुलिस को सौंप दी गई है और उन्हें उम्मीद है कि जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ़िलहाल पुलिस शिकायत की जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें