हाथरस में घरेलू विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान देने की कोशिश, हालत गंभीर

हाथरस में घरेलू विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान देने की कोशिश, हालत गंभीर

संवाददाता अश्वनी कुमार जिला हाथरस

हाथरस जनपद के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा परसौली गांव में घरेलू विवाद के चलते एक महिला द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। 32 वर्षीय संगीता पत्नी विजय ने कथित रूप से पति से विवाद के बाद फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों के अनुसार, रात्रि में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी के बाद संगीता ने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। जब परिवार के सदस्यों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो तुरंत नीचे उतारा और पड़ोसियों को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उपचार जारी है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि संगीता के तीन बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें