गुर्जर भवन पानीपत में प्रबंधक नियुक्ति व प्रतिभा सम्मान समारोह की घोषणा

गुर्जर भवन पानीपत में प्रबंधक नियुक्ति व प्रतिभा सम्मान समारोह की घोषणा

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा

गुर्जर भवन पानीपत में आज 6 दिसंबर 2025 को आयोजित बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जोगिंदर सिंह रावल व संरक्षक मोहकम छोककर ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्री खिला राम छोककर को गुर्जर भवन का प्रबंधक तथा मदन सिंह रावल को उप-प्रबंधक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही समाज के प्रतिभाशाली छात्रों के सम्मान के लिए 21 दिसंबर 2025 को भव्य प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। समारोह में वर्ष 2025 में दसवीं और बारहवीं कक्षा में 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। संरक्षक मोहकम छोककर ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र के साथ 1100 रुपये सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। यह सम्मान केवल जिला पानीपत के विद्यार्थियों के लिए होगा। योग्य विद्यार्थी अपने दस्तावेज 14 दिसंबर तक गुर्जर भवन पानीपत में जमा करवा सकते हैं।

कार्यक्रम की घोषणा के दौरान महामंत्री कुशलपाल चौहान, अजब सिंह तंवर एडवोकेट, वरिष्ठ प्रधान राजकुमार छोककर, राज सिंह सुताना, सुभाष सरपंच, रक़म सिंह, राजिंदर नंबरदार, रोशन छोककर, सेठपाल खारी, सतीश मास्टर सुताना, आदेश खारी, राज सिंह रावल, नरशा रावल सहित पूरी कार्यकारिणी मौजूद रही।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal