अग्निवीर भर्ती रैली हेतु आनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में पंजीकरण हेतु 01 अप्रैल तक करें आवेदन।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। सेना भर्ती कार्यालय अमेठी के भर्ती निदेशक कर्नल एस के मोर ने बताया है कि भर्ती वर्ष 2027 के लिए अग्निवीर भर्ती रैली हेतु ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in/BRAVOUserLogin.htm पर 01 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते है। अग्निवीर भर्ती रैली हेतु 17 साल 6 माह से 22 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी को जे0आई0ए0 में अकाउण्ट बनाए/मौजूदा आई0डी0 से लॉग इन कर रैली नोटिफिकेशन के निर्देशानुसार जे0आई0ए0 पर उचित श्रेणी में ऑनलाइन सी0ई0ई0 के लिए रू0 250 प्रति आवेदन भुगतान कर अभ्यर्थी को ऑनलाइन सी0ई0ई0 का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर निर्धारित तिथि व समय पर नामित केन्द्र पर ऑनलाइन सी0ई0ई0 देते हुए मेरिट लिस्ट में अपना रिजल्ट देख सकते है। इस क्रम में ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, दसवीं उत्तीर्ण की मार्कशीट, उच्चतम शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ की स्कैन कॉपी (साइज 5 से 20 के0बी0), हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी (साइज 5 से 10 के0बी0), वर्तमान ईमेल आईडी (जो चल रही हो) को भरना होगा। भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर टै्रडसमेन 10वीं पास, अग्निवीर टै्रड्समैन 8वीं पास पदों पर भर्ती की जाएगी। सेना में भर्ती बिल्कुल पारदर्शी एवं निशुल्क है व पूर्णतया कंप्यूटर सृजित होने से कोई भी मानवीय हस्तक्षेप संभव नहीं है एवं कोई भी शारीरिक, लिखित या चिकित्सा परीक्षा में किसी भी प्रकार की मदद नहीं कर सकता, खुद की काबिलियत से ही पास हो सकते हैं तथा सिर्फ भर्ती कार्यालय ही आपको सेना में शामिल होने से संबंधित कागजात प्रदान करेगा अन्यथा अगर कोई और प्रदान करता है तो वह कागजात जाली होंगे किसी भी बिचौलिया या दलाल को कोई पैसा ना दें भर्ती प्रक्रिया में उनकी कोई भूमिका नहीं है किसी भी प्रकार के दलालों के झांसो में न आये। अगर कोई भी दलाल आपको सेना में भर्ती करवाने के लिए पैसों की मांग करता है तो कृपया अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या भर्ती कार्यालय को सूचित करें। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी हेतु www.joinindianarmy.nic.in साइट का प्रयोग करें या अपने निकटतम भर्ती कार्यालय में संपर्क करें।।जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित।
ये भी पढ़ें थाना दिलीपपुर पुलिस द्वारा कुल 02 वारण्टी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार












