क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता ने जनसुनवाई में सुनीं जनसमस्याएं, निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
आज दिनांक 05.05.2026 को क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें आमजन की व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। प्राप्त सभी प्रकरणों का अवलोकन करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों एवं विभागीय अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर ने जनसुनवाई के माध्यम से समस्याओं के त्वरित समाधान की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और आमजन से अपील की कि वे अपनी समस्याएं निःसंकोच प्रस्तुत करें, जिससे पारदर्शिता एवं तत्परता के साथ उनका समाधान किया जा सके।












