आगामी 21 जनवरी को होगी सदर तहसील में मत्स्य पालन हेतु तालाब/पोखर, मीनाशय एवं जलमग्न भूमि आवंटन की नीलामी
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी. गौतमबुद्धनगर. तहसीलदार सदर गौतम बुद्ध नगर ने बताया कि तहसील सदर के अंतर्गत मत्स्य पालन हेतु तालाब, पोखर, मीनाशय एवं जलमग्न भूमि के 10 वर्षीय आवंटन के लिए पात्र व्यक्तियों से नीलामी प्रक्रिया आयोजित की जानी है।
यह नीलामी राजस्व संहिता नियमावली 2016 व माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशों के अंतर्गत संपन्न कराई जाएगी।उन्होंने बताया कि पूर्व में निर्धारित नीलामी तिथि 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की जानी थी, परंतु नियत तिथि पर कोई भी बोलीधारक उपस्थित न होने के कारण नीलामी प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी थी।
उक्त के दृष्टिगत अब पुनः नीलामी की तिथि 21 जनवरी 2026, दिन बुधवार, समय 11:00 बजे, सभागार तहसील सदर, गौतमबुद्धनगर में निर्धारित की गई है।
इच्छुक एवं पात्र बोलीधारक नियत तिथि व समय पर अपने निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, खतौनी, आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ उपस्थित होकर नीलामी प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं।सौजन्य से सूचना विभाग गौतम बुद्ध नगर।
ये भी पढ़ें रविवार यानि कल अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक का डेरवा में प्रस्तावित कार्यक्रम













