मदरसा फजले रहमानिया पचपेड़वा में बज्मे रजा का आयोजन

मदरसा फजले रहमानिया पचपेड़वा में बज्मे रजा का आयोजन

 

संवाददाता — अब्दुल मजीद    पचपेड़वा/बलरामपुर। मदरसा फजले रहमानिया पचपेड़वा में 9 अगस्त को बज्मे रजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मदरसे के अध्यापक, छात्र एवं अराकीन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ तिलावते कलाम-ए-पाक से हुआ। इसके बाद छात्रों ने नात-ए-पाक और मनकबत पेश कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मदरसे के प्रधानाचार्य मौलाना नुरुल हसन खान अजहरी ने आला हजरत इमाम अहमद रजा खान रहमतुल्लाह अलैह की तालीमात और करामात पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आला हजरत की शिक्षाएं आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और उनके नक्शे-कदम पर चलना ही कामयाबी का रास्ता है।
कार्यक्रम के अंत में मदरसे की तरक्की, अध्यापकों, अराकीन एवं छात्रों की कामयाबी और सलामती के लिए दुआ की गई। इसके बाद सलातो-सलाम के साथ बज्मे रजा का आयोजन संपन्न हुआ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें