भीम आर्मी जिला अध्यक्ष ने पैतृक भूमि पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

भीम आर्मी जिला अध्यक्ष ने पैतृक भूमि पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष अभिलाष आज़ाद सोमवार को अपने समर्थकों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पैतृक संपत्ति पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति हेतु जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

अभिलाष आज़ाद ने बताया कि वे अपनी निजी भूमि पर संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करना चाहते हैं, ताकि समाज में जागरूकता, समरसता और शिक्षा के प्रति प्रेरणा का संदेश दिया जा सके। उन्होंने प्रशासन से आवश्यक अनुमति और सहयोग प्रदान करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में भीम आर्मी कार्यकर्ता मौजूद रहे। समर्थकों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग रखते हुए कहा कि प्रतिमा स्थापना से समाज में समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को बढ़ावा मिलेगा।

जिलाधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal