“ऑपरेशन प्रहार” के तहत लालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 214 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
संवाददाता सदानंद द्विवेदी
प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ में अपराध एवं नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत थाना लालगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 01 किलो 214 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में जनपदभर में अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज आशुतोष मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी लालगंज आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, थाना लालगंज पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के आमावां तिराहे के पास दबिश देकर अभियुक्त सौरभ पाण्डेय पुत्र महेन्द्र पाण्डेय निवासी आमावा खास थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 01 किलो 214 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना लालगंज में मु0अ0सं0 152/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्त
सौरभ पाण्डेय पुत्र महेन्द्र पाण्डेय
निवासी – आमावा खास, थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़ उम्र – करीब 23 वर्ष
बरामदगी
01 किलो 214 ग्राम अवैध गांजा
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक ज्ञानचन्द्र तिवारी, उपनिरीक्षक ध्रुव सिंह, कांस्टेबल राहुल यादव, कांस्टेबल नीरज वर्मा, कांस्टेबल आलोक कुमार यादव, आरक्षी शिवम सिंह एवं चालक होमगार्ड आनन्द कुमार थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़।












