गाजियाबाद में नकली NCERT किताबों का बड़ा भंडाफोड़, 32 हजार पुस्तकें बरामद

गाजियाबाद में नकली NCERT किताबों का बड़ा भंडाफोड़, 32 हजार पुस्तकें बरामद

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

गाजियाबाद। NCERT की सूचना पर दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली NCERT किताबों की अवैध छपाई का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान करीब 32 हजार फर्जी NCERT किताबें बरामद की गईं।
जानकारी के अनुसार यह अवैध प्रिंटिंग प्रेस टीला मोड़ क्षेत्र के जावली इलाके में संचालित हो रहा था, जहां नकली किताबें बड़े पैमाने पर छापी जा रही थीं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो प्रिंटिंग मशीनों सहित पूरा प्रिंटिंग सामान जब्त कर सील कर दिया है। साथ ही अवैध रूप से चल रहे प्रिंटिंग प्रेस को भी सील किया गया।
बताया जा रहा है कि नकली किताबों की सूचना स्वयं NCERT द्वारा दी गई थी, जिसके आधार पर दिल्ली क्राइम ब्रांच ने यह कार्रवाई की। टीम ने मौके पर पहुंचकर छपाई से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए और आगे की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल मामले में संलिप्त लोगों की पहचान और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शिक्षा से जुड़े इस तरह के फर्जीवाड़े पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि छात्रों और अभिभावकों के साथ किसी प्रकार की धोखाधड़ी न हो।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें