मतदाता जोड़ो अभियान को मिला जनसमर्थन

मतदाता जोड़ो अभियान को मिला जनसमर्थन

लखनऊ मध्य विधानसभा में भाजपा का घर-घर संपर्क, नव मतदाताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

संवाददाता पवन सूर्यवंशी लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘मतदाता जोड़ो अभियान’ के अंतर्गत लखनऊ महानगर की मध्य विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर फॉर्म-6 वितरण का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक योग्य युवाओं को मतदाता सूची से जोड़कर लोकतंत्र को और मजबूत बनाना है। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में यह अभियान प्रभावी रूप से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता रवि प्रकाश जायसवाल ने स्वयं घर-घर पहुंचकर नव मतदाताओं को फॉर्म-6 वितरित किए।

अभियान के दौरान युवाओं में जबरदस्त उत्साह और जागरूकता देखने को मिली। बड़ी संख्या में युवाओं ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की इच्छा जताते हुए फॉर्म प्राप्त किए और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का संकल्प लिया।

इस अवसर पर आशीष सैनी (बूथ अध्यक्ष), हर्षित पांडे, रोहित जायसवाल, बॉबी पाल, हिमांशु सोनकर, लकी पांडे, प्रांशु पाल, शिवम त्रिपाठी, दिलीप गुप्ता सहित क्षेत्र के अनेक सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि ‘मतदाता जोड़ो अभियान’ का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। पार्टी कार्यकर्ता लगातार घर-घर जाकर न केवल फॉर्म वितरित कर रहे हैं, बल्कि उन्हें भरवाने और जमा कराने में भी पूर्ण सहयोग कर रहे हैं।

यह अभियान न केवल लोकतंत्र को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है,

बल्कि संगठनात्मक मजबूती और जनसहभागिता को भी नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।

ये भी पढ़ें गाजियाबाद में नकली NCERT किताबों का बड़ा भंडाफोड़, 32 हजार पुस्तकें बरामद

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की