कांवड़ यात्रा की भारी भीड़ के चलते बड़ा फैसला, श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय रहेंगे बंद

कांवड़ यात्रा की भारी भीड़ के चलते बड़ा फैसला, श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय रहेंगे बंद

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा, 1 अगस्त। जनपद में कांवड़ यात्रा के दौरान अत्यधिक श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात रूट डायवर्जन को देखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिलाधिकारी की अनुमति के उपरांत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी ने आदेश जारी करते हुए श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को जनपद के कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था तथा कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आदेश के अनुसार सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें