जनसुनवाई में सख्त दिखे डीएम-एसएसपी, समाधान दिवस में शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।

जनसुनवाई में सख्त दिखे डीएम-एसएसपी, समाधान दिवस में शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।

संवादाता अमन अहमद।

एटा। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील सदर में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन जी ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस केवल शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि आमजन को स्थायी राहत दिलाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच कर आवश्यक होने पर राजस्व, पुलिस और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष कार्रवाई करे। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा और संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी एसएसपी इला मारन जी ने पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा करते हुए क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाना पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समाधान दिवस के दौरान तहसील सदर में 25 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 4 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसील अलीगंज में 18 में से 7 तथा तहसील जलेसर में 11 में से 4 शिकायतों का तत्काल समाधान किया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए भेजते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और सभी संबंधित थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें