लखनऊ में खिलाड़ियों को बड़ी सौगात: रिंकू सिंह बने खेल अधिकारी, 5 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र और 40 को सम्मान

लखनऊ में खिलाड़ियों को बड़ी सौगात: रिंकू सिंह बने खेल अधिकारी, 5 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र और 40 को सम्मान

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम राजधानी लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रदेश के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी। इस दौरान 5 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र (जॉइनिंग लेटर) सौंपे गए, जबकि 40 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया गया है। हालांकि रिंकू सिंह किसी ट्रेनिंग कैंप में व्यस्त होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। इस पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि रिंकू सिंह पहले से एक कैंप का हिस्सा हैं, इसलिए वे उपस्थित नहीं हो पाए। उनका नियुक्ति पत्र सुरक्षित रखा गया है, जिसे बाद में उन्हें सौंप दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हल्के-फुल्के अंदाज में भी नजर आए। उन्होंने मजाक करते हुए कहा, “हमारे होम सेक्रेटरी भी गुल्ली-डंडा खेल चुके हैं। चौका-छक्का कहीं भी लगे, लेकिन गेंद और बल्ला यूपी का ही होता है।” उनके इस बयान पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाईं।
रिंकू सिंह के अलावा गाजीपुर के राजकुमार पाल को पुलिस विभाग में डीएसपी बनाया गया है। वहीं, ओलंपिक पदक विजेता नोएडा के प्रवीण कुमार, इटावा के अजीत सिंह और गाजियाबाद के सुमिरन को पंचायती राज विभाग में अधिकारी पद पर नियुक्ति मिली है। इसके साथ ही मुजफ्फरनगर की प्रीतिपाल को खंड विकास अधिकारी (BDO) के पद का जॉइनिंग लेटर सौंपा गया।
सरकार द्वारा खिलाड़ियों को दी जा रही यह नियुक्तियां और सम्मान न केवल उनकी उपलब्धियों का सम्मान है, बल्कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी माना जा रहा है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया