बिजना मे कलश यात्रा बड़ी ही धूम धाम से निकली गई
बिजना(झांसी): ग्राम बिजना मे स्थित बड़ी माता मंदिर पर शुरू हो रहा श्रीमद भागवतकथा एवं
सतचंडी महायज्ञ की विशाल कलश यात्रा निकाली गई
यज्ञाचार्य पं श्री रमाकांत पाण्डेय जी ने पूर्ण विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा की शुरुआत बड़ी माता मंदिर परिसर से की गई डीजे घोड़े बैंड ऱध के साथ माताएं बहनों ने सिर पर कलश रखकर बड़ी ही धूम धाम से बिजना और बांसार में कलश यात्रा निकली गई श्रद्धालु को हर जगह पानी और लस्सी पिलाई गई श्रद्धालु में बहुत ही उत्साह देखने को मिला कमेटी के कार्य कर्ताओं के द्वारा अच्छी व्यवस्था देखने को मिली
भगवताचार्य पंडित श्री प्रशांत बघोलिया ने बताया कि नौ दिनों तक चलने वाले इस मह्ययज्ञ का समापन 16 जून को हवन-पूजन व विशाल भंडारे के साथ समापन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में क्रिकेट खेलने के मामूली विवाद के बीच पुलिस पर पथराव, 34 गिरफ्तार












