पट्टी में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च, नारी सम्मान के मुद्दे पर विपक्ष पर साधा निशाना

पट्टी में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च, नारी सम्मान के मुद्दे पर विपक्ष पर साधा निशाना

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। भाजपा पट्टी मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीतू सिंह के नेतृत्व में महिला जन आक्रोश मार्च एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह मार्च विवाह मंडप से तहसील गेट तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

 

रैली के दौरान वक्ताओं ने लोकसभा में नारी वंदन अधिनियम के विरोध में मतदान करने को लेकर विपक्षी दलों पर नाराजगी जताई। नीतू सिंह ने कहा कि विपक्षी पार्टियां जनता से वोट लेने के समय महिलाओं की बात करती हैं, लेकिन उनके अधिकारों के मुद्दे पर विरोध में खड़ी हो जाती हैं।

मंडल उपाध्यक्ष रजनी वर्मा ने भी विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह के कदम महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ हैं और इसका जवाब आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में दिया जाएगा।

इस मौके पर आरती गुप्ता, शोभा भारती, सरिता, सुमन, अनु, रेखा, सावित्री, सुमित्रा, कंचन, उर्मिला, सुकन्या सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं। साथ ही नगर पंचायत पट्टी अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र स्वर्णकार, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव, जिला मंत्री रामचरित्र वर्मा, महामंत्री मनोज कुमार खंडेलवाल समेत कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें तालाब में डूबने से किशोरी की मौत, गहरी खुदाई पर उठे सवाल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें