तालाब में डूबने से किशोरी की मौत, गहरी खुदाई पर उठे सवाल

तालाब में डूबने से किशोरी की मौत, गहरी खुदाई पर उठे सवाल

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मोहम्मदपुर सोहाग में एक दर्दनाक हादसे में शौच के दौरान तालाब में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि जिस तालाब में यह हादसा हुआ, वह मत्स्य पालन के लिए पट्टे पर दिया गया है। आरोप है कि गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण से जुड़े ठेकेदारों द्वारा तालाब की अत्यधिक गहराई तक मिट्टी निकाल ली गई, जिससे यह तालाब “मौत का कुआं” बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की गहरी खुदाई के कारण पहले भी कई किशोरियों की जान जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदार हर बार बच निकलते हैं।

सूत्रों के अनुसार, उक्त तालाब का पट्टा पांच सदस्यीय कमेटी को मत्स्य पालन के लिए दिया गया है। अब सवाल उठ रहा है कि इस हादसे का जिम्मेदार कौन है—पट्टाधारक समिति, ठेकेदार या प्रशासन?ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, साथ ही ऐसे खतरनाक तालाबों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

आगे भी पढ़ें 

मेडिकल कॉलेज एटा की बदहाल व्यवस्था उजागर ऑपरेशन के बाद मरीज को तीमारदार ने खुद खींचा स्ट्रेचर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें