श्रेयांश जी महाराज के जन्मोत्सव व मकर संक्रांति पर कंबल वितरण
गरीबों को मिली राहतश्री हंस योग आश्रम व मानव उत्थान सेवा समिति का सेवा कार्य
गाजीपुर। ब्यूरो चीफ पं० कृष्ण बिहारी त्रिवेदी।
उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर में सद्गुरु सतपाल जी महाराज के पुत्र श्रेयांश जी महाराज के जन्मोत्सव एवं मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर श्री हंस योग आश्रम की ओर से गरीबों में कंबल का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम नगर के मोहल्ला नवापुर स्थित श्री दुर्गा शिव साईं बाबा मंदिर परिसर में आयोजित हुआ।

मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समाजसेवी मन्नू सिंह, श्री ठाकुरदास एवं आरती बहन के सहयोग से जरूरतमंद गरीबों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर आयोजित संत सम्मेलन को संबोधित करते हुए मानव धर्म के प्रणेता सद्गुरु सतपाल जी महाराज की परम शिष्या एवं आश्रम प्रभारी साध्वी दयावती बहन जी ने कहा कि परम पूज्य सद्गुरु सतपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में मानव उत्थान सेवा समिति देश-विदेश के कोने-कोने में आध्यात्मिक जन-जागरण का कार्य कर रही है। उन्होंने मानव सेवा समिति के उद्देश्यों और सेवा भाव पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात प्रसाद वितरण भी किया गया। इस अवसर पर उमेश सिंह, किशोर यादव, अमरनाथ राजभर, मंजू देवी, माधुरी सिंह, फूलमती देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संतोष यादव ने किया।












