बलदेव पुलिस की कार्रवाई से नाराज़ भाकियू चढ़ूनी कार्यकर्ता पहुंचे एसएसपी कार्यालय, सौंपा ज्ञापन मथुरा।

बलदेव पुलिस की कार्रवाई से नाराज़ भाकियू चढ़ूनी कार्यकर्ता पहुंचे एसएसपी कार्यालय, सौंपा ज्ञापन
मथुरा।

मंडल संवाददाता अमित चौहान

बलदेव थाना पुलिस की कथित मनमानी कार्रवाई से नाराज़ भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। एसएसपी की अनुपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने ट्रैफिक एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए पुलिस कार्रवाई का कड़ा विरोध जताया। भाकियू चढ़ूनी के जिला अध्यक्ष संजय पाराशर ने आरोप लगाया कि बलदेव पुलिस ने संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान के पोते अभिषेक तोमर के खिलाफ आधारहीन कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि अभिषेक एक होनहार युवा है और एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्वालियर से लॉ ग्रेजुएट है, जो शिक्षा के कारण लंबे समय से गांव से बाहर रह रहा है। इसके बावजूद पुलिस द्वारा उसके भविष्य को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में भी एक मामले में बलदेव पुलिस ने गलत तरीके से अभिषेक का नाम दर्ज किया था, जबकि वह घटना के समय गांव में मौजूद नहीं था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर नामजदगी गलत पाए जाने पर उसका नाम मुकदमे से हटाना पड़ा था। इसके बावजूद अब उसी आधार पर BNSS की धारा 126/135 के अंतर्गत पाबंद किया जाना पुलिस की दुर्भावनापूर्ण कार्यशैली को दर्शाता है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर, प्रदेश महासचिव सतीश चंद्र, मंडल महासचिव रमेश चंद्र सिकरवार ने कहा कि गांव की पार्टीबंदी और चुनावी रंजिश के चलते किसान के बेटे को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने पाबंदी की धाराओं से दोषमुक्त करने और भविष्य में इस तरह की कार्रवाई न करने की मांग की।
किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि अभिषेक तोमर को न्याय नहीं मिला तो भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) प्रदेशव्यापी आंदोलन करने को मजबूर होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में श्यामपाल सिंह, महिला जिला अध्यक्ष गोमवती, जयपाल सिंह, बच्चन पहलवान, सत्यवीर सिंह, कुंठभोज रावत, तुलसी, कमल बिहारी, सोनवीर, गजेंद्र सिंह, बच्चू सिंह, पीतम, पंचम सिंह, हिम्मत सिंह, ब्रजवीर सिंह, मानवेंद्र, होली सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें