केंद्र सरकार ने 12 वर्षों में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाईं : भूपेन्द्र पाण्डेय

केंद्र सरकार ने 12 वर्षों में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाईं : भूपेन्द्र पाण्डेय

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

कुंडा, प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कौशाम्बी के पूर्व सांसद विनोद सोनकर के प्रतिनिधि तथा मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में देश के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

कुंडा स्थित अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भूपेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहकर देश सेवा का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जब नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली थी, तब देश अनेक चुनौतियों से जूझ रहा था, लेकिन उनकी दूरदर्शी सोच और प्रभावी नेतृत्व के चलते आज भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

उन्होंने कहा कि पहले सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पाता था, लेकिन जनधन योजना, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) और डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से अब सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” का संकल्प आज धरातल पर दिखाई दे रहा है।

भूपेन्द्र पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कई एक्सप्रेसवे बनाए गए हैं तथा स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 तक प्रदेश में सीमित मेडिकल कॉलेज थे, जबकि अब प्रत्येक जनपद में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास के लिए बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि व्यवस्था का मजबूत होना आवश्यक है। आज प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है और विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर नगर पंचायत कुंडा की सभासद शशि प्रभा पाण्डेय, सुनील केसरवानी, सौरभ अंकित मिश्रा.मोदनवाल, महेश कुमार, शिवम, अजय शुक्ल सहित अनेक लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल कार्यकाल के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में परेड का निरीक्षण, ड्रोन से हुई निगरानी 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें