मैनपुरी में दुकान के विवाद में दबंगों का कहर, युवक को पीटकर किया घायल

मैनपुरी में दुकान के विवाद में दबंगों का कहर, युवक को पीटकर किया घायल

संवाददाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में दुकान को लेकर हुए विवाद में दबंगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल हुए पीड़ित ने अपनी पत्नी के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया और चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, आगरा गेट चौकी के पास एक दुकानदार की दुकान की चाबी कहीं खो गई थी। चाबी नहीं मिलने पर वह दुकान का ताला तोड़कर दुकान खोलने का प्रयास कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान वहां पहुंचे कुछ दबंगों ने उसे गालियां देनी शुरू कर दीं। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में युवक घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित अपनी पत्नी के साथ कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया तथा मामले में चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें