एसपी ऑफिस में हड़कंप: प्रेमी से नाराज़ महिला ने खुद पर डाला केरोसिन, पुलिस ने बचाया पुलिस पर लगाया सुनवाई न करने का आरोप, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

एसपी ऑफिस में हड़कंप: प्रेमी से नाराज़ महिला ने खुद पर डाला केरोसिन, पुलिस ने बचाया
पुलिस पर लगाया सुनवाई न करने का आरोप, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

संवाददाता अश्विनी कुमार

हाथरस। पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे तुरंत रोक लिया और अस्पताल भिजवाया। समय रहते कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई। महिला की पहचान कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला दिलीप नगर निवासी पिंकी के रूप में हुई है, जो दो बच्चों की मां है। जानकारी के अनुसार, पिंकी पिछले छह महीने से अपने प्रेमी सचिन के साथ रह रही थी। महिला का आरोप है कि सचिन ने उससे मंदिर में शादी की थी, लेकिन अब वह उसे अपनाने से इनकार कर रहा है।पिंकी ने बताया कि उसने अपने पहले पति संजय को छोड़कर सचिन के साथ रहना शुरू किया था। जब सचिन ने भी साथ रखने से मना कर दिया, तो वह न्याय की गुहार लेकर पुलिस के पास पहुंची। उसका आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनी, जिससे निराश होकर उसने आत्मदाह की कोशिश की।

घटना की सूचना मिलते ही महिला थाने की पुलिसकर्मी जिला अस्पताल पहुंचीं और पीड़िता से पूरे मामले की जानकारी ली। फिलहाल पिंकी का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया