मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने ली वीडियो कांफ्रेंस हर घर तिरंगा और वन्दे मात्ïरम अभियान 9 अगस्त से होगा प्रारंभ।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने ली वीडियो कांफ्रेंस हर घर तिरंगा और वन्दे मात्ïरम अभियान 9 अगस्त से होगा प्रारंभ।

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।

जिले का हर नागरिक अपने घर पर फहराये तिरंगा

पानीपत, 30 जुलाई। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीरवार को हर घर तिरंगा और वन्दे मात्ïरम अभियान को लेकर वीडियो कांफ्रेंस कर सभी उपायुक्तों से बात की और आवश्यक दिशानिर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंस में सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त एवं सचिव अमित अग्रवाल, महानिदेशक मकरंद पाण्डुरंग के अलावा अन्य विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कांफ्रेंस के बाद उपायुक्त डॉ. हरिश कुमार वशिष्ठï ने जिला के सभी अधिकारियों की बैठक ली और इस बाबत आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उपायुक्त डॉ. हरिश कुमार वशिष्ठï ने बताया की रविवार 9 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान की शुुरूआत होगी। इसी कार्यक्रम में वन्दे मात्ïरम अभियान की भी शुरूआत होगी। यह कार्यक्रम 17 अगस्त तक चलेगा। जिले का हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा लहरा कर इस उत्सव को मनाएं। उपायुक्त ने बताया कि तिरंगा देश के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाता है और राष्ट्रीयता तथा देशभक्ति की भावना का वहन करता है।उपायुक्त ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले के हर घर में शान के साथ तिरंगा उत्सव मनाया जायेगा। आम व्यक्ति इस उत्सव में शामिल होकर अपने घर पर तिरंगा फहरा सकता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा नागरिकों को देश के विकास करने और इसका सम्मान करने के लिए प्रेरित करता है। उपायुक्त ने हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने व कार्यक्रम को सफल बनाने का आहवान किया। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे, निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, जिला परिषद सीईओ किरण सिंह, एचएसवीपी के ईओ प्रतिक हुड्ïडा, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, समालखा एसडीएम अमित कुमार, इसराना एसडीएम नवदीप सिंह, नगराधीश टीनू पोसवाल, डीएसपी सुरेश कुमार, डीएसपी विकास कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी निलम कुण्डु, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सवित पान्नु, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें