रेवाड़ी मोहल्ला एटा में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, बच्चों व श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी
स्टेट संवाददाता विष्णु रावत
एटा। शिव मंदिर चित्रगुप्त स्कूल के पास रेवाड़ी मोहल्ले की मेन गली इन दिनों गंदगी के अंबार से जूझ रही है। गली में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिसके कारण स्कूल जाने वाले बच्चों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गली में कई दिनों से सफाई कर्मचारी नजर नहीं आए हैं। नालियों की सफाई न होने और कूड़ा न उठाए जाने की वजह से पूरे क्षेत्र में बदबू फैल रही है। इससे बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है।
लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और नियमित रूप से सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाने की मांग की है।
ये भी पढ़ें ढेमवा घाट पर अनोखा मूर्ति विसर्जन, प्रशासन पर उठे सवाल












