पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण एवं अपराध नियंत्रण हेतु दिए गए कड़े निर्देश।।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण एवं अपराध नियंत्रण हेतु दिए गए कड़े निर्देश।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

पुलिस लाइन, प्रतापगढ़ स्थित सई कॉम्प्लेक्स में पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, जीआरपी, शाखा प्रभारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।। गोष्ठी के दौरान जनपद में घटित अपराधों की गहन समीक्षा करते हुए अभियोगों की स्थिति, विवेचना की प्रगति, अभियुक्तों की गिरफ्तारी, न्यायालयीन कार्यवाही एवं लंबित प्रकरणों का विस्तृत विश्लेषण किया गया। साथ ही यूपी-112 कॉल, आईओआरएस एवं सीसीटीएनएस प्रविष्टियों की अद्यतन स्थिति तथा हत्या, लूट, चोरी, एनडीपीएस, गैंगेस्टर एवं भूमि विवाद जैसे संवेदनशील अपराधों पर विशेष चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों की प्रगति, सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस से संबंधित शिकायतों के निस्तारण, दिन-रात्रि चेकिंग एवं गश्त, सक्रिय एवं टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध की गई निरोधात्मक कार्यवाही, वांछित/फरार एवं पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की स्थिति का गहन परीक्षण किया गया। साथ ही अनावरण हेतु लंबित अभियोग, गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यवाही, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण एवं रात्रि में नकबजनी रोकथाम हेतु कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। गोष्ठी में न्यायालयों में लंबित अभियोगों की प्रगति, तहसील/थाना समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण, संचालित विशेष अभियानों—एसआईआर/एफएसआर, गैंगेस्टर एवं एनडीपीएस की समीक्षा, सीसीटीवी कैमरों के संचालन एवं “ऑपरेशन दृष्टि” के तहत की जा रही कार्यवाही का परीक्षण किया गया। साथ ही भू-माफियाओं के विरुद्ध की गई कार्यवाही एवं गुंडा एक्ट/शस्त्र निरस्तीकरण से संबंधित मामलों की स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया गया।। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि वांछित/फरार अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, विवेचनाओं की गुणवत्ता में सुधार करते हुए समयबद्ध निस्तारण किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में पारदर्शी एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु सतत एवं प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें