पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ द्वारा अपराध गोष्ठी का आयोजन

पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ द्वारा अपराध गोष्ठी का आयोजन

संवाददाता बिपिन मिश्रा

आज दिनांक 30 नवम्बर 2025 को पुलिस लाइन, प्रतापगढ़ स्थित सई कॉम्प्लेक्स में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की अध्यक्षता में एक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय व जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, थानाध्यक्ष जीआरपी, एवं समस्त शाखा प्रभारी, निरीक्षक प्रज्ञान, उप निरीक्षक परिवहन, सीसीटीएनएस प्रभारी, तथा रेडियो निरीक्षक प्रतापगढ़ सहित जनपद के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा जनपद में घटित अपराधों की समीक्षा की गई। उन्होंने समस्त अधिकारियों से प्राप्त प्रकरणों एवं अभियोगों की स्थिति, विवेचना की प्रगति, अभियुक्तों की गिरफ्तारी, लंबित प्रकरणों एवं न्यायालयीन कार्यवाही की स्थिति का विस्तृत विवरण प्राप्त किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 112 कॉल, आईओआरएस व सीसीटीएनएस प्रविष्टियों की अद्यतन स्थिति, थानों में भूमि विवाद, हत्या, लूट, चोरी, एनडीपीएस, गैंगेस्टर आदि अपराधों की समीक्षा, तथा वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की गई कार्यवाही पर विस्तृत चर्चा की गई। गोष्ठी में न्यायालयों में लंबित अभियोगों की प्रगति, विवेचना की गुणवत्ता, एवं अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियानों जैसे—एसआईआर/एफएसआर, गैंगेस्टर, एनडीपीएस आदि की स्थिति की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त माह के लिए प्रस्तावित गैंगेस्टर चार्ट, विशेष रिपोर्ट, एवं विभिन्न शाखाओं से प्राप्त अद्यतन सूचनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी अधिकारीगण को निर्देशित किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से प्रत्येक प्रकरण की विवेचना को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए तथा वांछित, फरार एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया