एटा में आपराधिक वारदातों के खिलाफ किसान यूनियन का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन।

एटा में आपराधिक वारदातों के खिलाफ किसान यूनियन का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन।

संवादाता अमन अहमद।

एटा में बढ़ते आपराधिक मामलों का खुलासा न होने से लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी आक्रोश के चलते अखिल भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों पदाधिकारियों ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि जिले में हाल ही में घटी दो बड़ी वारदातों का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है, जिससे आमजन में असुरक्षा का माहौल बन गया है। ज्ञापन में कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में हुई चोरी और कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की गई। किसानों का कहना है कि दोनों मामलों में पर्याप्त साक्ष्य मौजूद होने के बावजूद पुलिस की कार्रवाई ढीली है। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में बड़ी चोरियों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस गंभीर नहीं दिख रही है। कई मामलों में पुलिस मामूली बरामदगी दिखाकर पल्ला झाड़ लेती है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि दोनों मामलों की जांच तेज की जाएगी और जल्द ही खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसान यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना शालीमार गार्डन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन(ACP) शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी शालीमार गार्डन श्री अवधेश कुमार त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही