प्रतापगढ परिवहनमंत्रीश्रीदयाशंकर सिंह के प्रतापगढ़आगमन पर बैठक विकास कार्यों की समीक्षा हुई

प्रतापगढ परिवहनमंत्रीश्रीदयाशंकर सिंह के प्रतापगढ़आगमन पर बैठक विकास कार्यों की समीक्षा हुई

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

आज दिनांक 09 मार्च, 2026 को मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्री दयाशंकर सिंह जी का जनपद प्रतापगढ़ में भ्रमण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर निरीक्षण भवन, पीडब्ल्यूडी विभाग, प्रतापगढ़ में कोर कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद में कोर व्यवस्था से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। मा0 मंत्री जी के आगमन पर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिव्या मिश्रा सहित राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। साथ ही पुलिस लाइन से आए दल द्वारा पारंपरिक सम्मान स्वरूप गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) भी प्रस्तुत की गई। बैठक के दौरान जनपद में कोर व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने तथा जनहित से जुड़े विषयों पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें