डीएम-एसपी ने थाना देल्हूपुर का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश।

डीएम-एसपी ने थाना देल्हूपुर का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा थाना देल्हूपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेखों, शस्त्रागार एवं साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया।। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, मालखाना, हवालात, मुंशी कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, अभिलेखागार, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय, आगंतुक कक्ष सहित थाने की समस्त शाखाओं/कार्यालयों का गहनता से अवलोकन किया गया।। अधिकारियों द्वारा अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई, रिकॉर्ड के अद्यतन, सीसीटीएनएस डेटा फीडिंग, लंबित प्रकरणों की स्थिति एवं कार्यालयीन कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही थाना परिसर में खड़े वाहनों की स्थिति एवं रख-रखाव की जांच कर उन्हें व्यवस्थित एवं उपयोगी बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को अनुशासन, पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं जनसमस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए तथा प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर बल दिया।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें