थाना समाधान दिवस में डीएम एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के दिए।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा थाना देल्हूपुर पहुंचकर आमजन की शिकायतों की जनसुनवाई की गई। इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ सुनते हुए प्रत्येक प्रकरण का सूक्ष्म परीक्षण किया।। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा राजस्व एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए, तथा किसी भी प्रकरण में लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।। अधिकारियों द्वारा आमजन से संवाद स्थापित करते हुए बताया गया कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य पुलिस-प्रशासन एवं जनता के मध्य विश्वास, समन्वय एवं पारदर्शिता को सुदृढ़ करना है। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।। जनसुनवाई के उपरांत आगन्तुक पंजीकरण, अपराध रजिस्टर, मालखाना, शस्त्र रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, रोजनामचा, सीसीटीएनएस पोर्टल से संबंधित अभिलेखों एवं अभिलेख रखरखाव प्रणाली की गहन जांच की गई। अभिलेखों के अद्यतन, अभिलेखन की शुद्धता, पारदर्शिता तथा जनता से जुड़े कार्यों में तत्परता सुनिश्चित करने के संबंध में थाना प्रभारी को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।। जनपद प्रशासन एवं पुलिस द्वारा इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से आमजन को सुलभ, त्वरित एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।।












