तेज रफ्तार का कहर: 100 मीटर तक घसीटती रही बाइक, सैफाबाद निवासी सोनू यादव गंभीर घायल
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़: जनपद में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। रखहा की तरफ़ से आ रहा बाइक सवार अचानक सामने दूसरी बाइक देखकर नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और करीब 100 मीटर तक घसीटती चली गई। हादसे में सैफाबाद निवासी सोनू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गिरने के बाद बाइक और सवार दोनों सड़क पर काफी दूर तक घिसटते रहे, जिससे युवक को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही कंधई पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल एम्बुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी बेलखनाथ भेजवाया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की मांग की है।
अपील: सड़क पर सावधानी बरतें, हेलमेट पहनें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें।












