कोतवाली जालौन के भेंडी जलालपुर सारांस अवैध संबंधों के चलते छोटे भाई ने की बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या
संवाददाता पवन सूर्यवंशी जालौन पुलिस ने किया खुलासा जालौन–उरई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खर्रा में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक हरनारायण उर्फ पटालम की हत्या उसके ही छोटे भाई पप्पू उर्फ पुजारी उर्फ गोमती प्रसाद ने की थी।
हत्या का कारण मृतक की पत्नी के साथ आरोपी के अवैध संबंध बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
30 दिसंबर 2025 को ग्राम खर्रा के बाहर पुलिया के नीचे पानी में हरनारायण उर्फ पटालम का रक्तरंजित शव मिला था। मृतक की पत्नी भारती ने गांव के ही छोटेलाल और श्यामाचरण के खिलाफ
पति की हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की और नामजद आरोपियों से पूछताछ की,
लेकिन जांच में उनके खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले, जिसके बाद दोनों को निर्दोष मानते हुए छोड़ दिया गया। हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि पूछताछ के दौरान मृतक के भाई पप्पू उर्फ पुजारी पर संदेह हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसकी शादी नहीं हुई थी और उसका भाई हरनारायण नशे का आदी था। घर गिर जाने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ आरोपी के घर रहने लगा। इसी दौरान आरोपी और भाभी के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि करीब एक सप्ताह पहले हरनारायण ने उसे और उसकी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद विवाद हुआ। तभी से वह भाई की हत्या की योजना बना रहा था। 29 दिसंबर को गांव में निमंत्रण के बाद उसने हरनारायण को पुलिया के पास शराब ठेके के समीप लेटा देखा और कुल्हाड़ी से उसके सिर व गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। शव को पुलिया के नीचे पानी में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, रक्तरंजित कपड़े और जूते बरामद कर लिए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल आनंद सिंह, एसएसआई संजय यति, कांस्टेबल कुंवरपाल और विकास शामिल रहे।
ये भी पढ़ें महिला एंव पुरुष कांस्टेबल की भर्ती कि परीक्षा में लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर परीक्षा में भर्ती












