मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थलों का भौतिक निरीक्षण
संवाददाता पवन सूर्यवंशी. गाजियाबाद दिनांक 05/1/2026,गाजियाबाद- सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन की तैयारियों के सम्बन्ध में श्री नवदीप रिणवा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद गाजियाबाद की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 55-साहिबाबाद के अन्तर्गत शिप्रा सन सोसाइटी से सम्बन्धित मतदेय स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया गया।

भौतिक निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सुपरवाइजर एवं बी.एल.ओ. द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी तथा निर्देशित किया गया कि मतदाता सूची में पते सम्बन्धी त्रुटियों को तत्काल ठीक करा लें तथा नए फार्म-6 प्राप्त करते समय पते को मानक के अनुरूप पूर्ण पता पिन कोड सहित दर्ज करायें जिससे मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से उपलब्ध कराने में आसानी हो सके।भौतिक निरीक्षण के दौरान निर्वाचकों/ आर.डब्लू.एल. अध्यक्षों से वार्ता के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा अर्ह व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जोडे जाने हेतु फार्म-6 के साथ घोषणा पत्र भरने हेतु आह्वान किया तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकरी को निर्देशित किया कि प्रत्येक अर्ह व्यक्ति को मतदाता के रूप में पंजीकरण करने हेतु विशेष अभियान चलाना सुनिश्चित करें।
भौतिक निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 55-साहिबाबाद, सम्बन्धित मतदेय स्थल के बी.एल.ओ.एवं सुपरवाइजर्स, आर.डब्लू. एल. अध्यक्ष, राजनैतिक दलों के बी.एल.ए. तथा वर्तमान पार्षद श्री संजय सिंह उपस्थित रहे।
(सौरभ भट्ट)अपर जिलाधिकारी (वि०/रा0) /उप जिला निर्वाचन अधिकारी, गाजियाबाद।
ये भी पढ़ें अवैध संबंधों के चलते छोटे भाई ने की बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या












